अवैध खनन के बाद अब हरे पेड़ों पर चल रहा है माफियाओं का आरा

पुलिस के संरक्षण में बन्थरा में अवैध कारोबारी हुए बेखौफ
लखनऊ! बंथरा थाना क्षेत्र पिछले दो वर्षों से लगातार सुर्खियों में बना रहा है। कही क्षेत्र में अवैध खनन सरगर्मी चढ़कर बोलता है। तो कहीं क्षेत्र में हरे पेड़ों पर आरा चल रहा होता है। अभी हाल ही में बंथरा थाने में तैनात महिला दरोगा ने खनन पर छापेमारी की थी। जिसको लेकर प्रशासन मे हलचल मच गया था। मामला काफी तूल पकड़ने के बाद भी ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है।
फिलहाल ऐसा ही मामला बंथरा थाना क्षेत्र के औरावा ग्राम सभा का आया है। जहां पर पिछले लंबे समय से आम के बगीचे को प्रॉपर्टी डीलर दिन रात आरा चलवा कर सफाया करवा रहे है। बताया जाता है पुलिस की मिलीभगत से इस बड़े भूभाग पर पेड़ों का गला घोट दिया गया है। रातों-रात हरे आम के पेड़ों को काट काट कर ठिकाने लगाया गया है। विश्वसनीय सूत्रों ने बताया कि प्लाटिंग के मालिक 170विधानसभा सरोजनीनगर से विधायक प्रत्याशी है। सरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र में जलीस खान की यह पहली प्लाटिंग नही है। इसके पहले भी जलीस ने कई बड़े भूभाग को अपने कब्जे में लेकर उसमें प्लाटिंग कर चुका है।
पुलिस से सांठगांठ होने के चलते व तहसील स्तर के अधिकारियों की मिलीभगत से प्लाटिंग के कारोबार में विधायक प्रत्याशी लगातार फल फूल रहा है। विधानसभा सरोजनीनगर नगर के क्षेत्र में सबसे ज्यादा चुनाव को महंगा करने वाला जलीस ख़ान है। खान ने शुरुआत से ही अब तक कई करोड़ों का पैसा प्रचार प्रसार में खर्चा कर चुका है। आखिर इतना धनवानकोई कैसे हो सकता है? इसके पीछे कहीं ना कहीं अवैध कारोबार का ही राज है। इस अवैध कारोबार को बढ़ा चढ़ा कर करने वाला जलीस अपने को विधानसभा के भवनों में सुरक्षित रखना महसूस कर रहा है। इसीलिए सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में पैसा लुटा कर लोगों का जनमत खरीद कर विधायक बनने का सपना देख रहा है। वहीं इस मामले में सरोजनी नगर उप जिला अधिकारी आनंद सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि फिलहाल इस संबंध में मुझे जानकारी नहीं थी।मामला संज्ञान में आया है जल्द ही कार्रवाई की जायेगी।



