उत्तर प्रदेशलखनऊसमग्र समाचार

बन्थरा में आम की बाग में लटकता मिला महिला ग्राम पंचायत सदस्य का शव

बन्थरा में आम की बाग में लटकता मिला महिला ग्राम पंचायत सदस्य का शव

मां के शव के पास मिला उसके बेटे का नंगे बदन शव

संदिग्ध परिस्थितियों में हुई दो मौत का सच जानने में जुटी बंथरा पुलिस

ग्रामीण लग रहे तरह-तरह के कयास

समग्र चेतना/ राहुल तिवारी

लखनऊ। भौकापुर की ग्राम पंचायत सदस्य अनीता यादव 32 वर्ष का शव आम की बाग में चुनरी के सहारे फांसी पर झूलता मिला। उसके पैरों के ठीक नीचे 11 वर्षीय इकलौते बेटे अमितेश का शव भी नंगे बदन पड़ा था। उसके गले में भी कसाव के काले निशान पाए गए हैं।

बुधवार की दोपहर झकझोर देने वाली इस घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी। सूचना पुलिस को मिली तो वह भागकर मौके पर पहुंची और अपनी जांच पड़ताल शुरू की। हालांकि शुरुआती जांच में पुलिस को मां बेटे की मौत का स्पष्ट कारण पता नहीं चल सका। उधर अनीता के पति मनोज यादव ने भी किसी से कोई लड़ाई झगड़े की बात से भी इनकार किया है। उनका किसी पर कोई आरोपी भी नहीं है।

ग्रामीणों के मुताबिक अमितेश अपनी मां अनीता से टंकी पर नहाने की बात कहकर निकला था। काफी देर तक उसके वापस न आने पर अनीता उसे ढूंढने के लिए निकली थी। आशंका व्यक्त की जा रही है कि गुस्से में अनीता ने अमितेश को मारा होगा जिससे उसकी मौत हो गई और फिर उसने खुद फांसी लगा ली । पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मामला फांसी का ही लग रहा है। दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं रिपोर्ट आने पर कारण स्पष्ट हो जाएंगे। बंथरा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत भौकापुर के मजरे लाऊ खेड़ा निवासी मनोज यादव की पत्नी अनीता ग्राम पंचायत सदस्य है।

मनोज गांव के ही बाहर एक फैक्ट्री के पास मकान बनाकर परिवार सहित रहते हैं। बताया गया कि मनोज मंगलवार की रात फैक्ट्री में काम करने के बाद घर आकर सो गए। उनका 11 वर्षीय बेटा अमितेश बुधवार की सुबह भैंस चराने गया था। सुबह करीब 10:00 बजे वह वापस आया और फिर अपनी मां अनीता से यह कहकर निकला कि वह बाहर टंकी में नहाने जा रहा है। अमितेश करीब एक डेढ़ घंटे तक वापस नहीं लौटा तो उसकी मां अनीता उसे ढूंढने के लिए निकली। इसके बाद वह भी वापस नहीं आई। दोपहर करीब 12:30 बजे के आसपास गांव के लिए नहीं लौटा तो उसकी माँ अनीता उसे ढूढने निकल पड़ी इसके बाद वह वापस नहीं आई दोपहर करीब 12.30 बजे के आसपास गाँव के ही राजेश शुक्ला ने देखा कि गिरजा शंकर शुक्ला की आम की बाग में अनीता फांसी पर लटकी हुई है और उसका बेटा नंगे बदन ठीक उनके पैर के नीचे पड़ा है|

यह देख उनके होश उड़ गए उन्होंने फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी पुलिस को घटनास्थल से अनीता का मोबाइल फोन भी बरामद हुआ जिसे उसने अपने कब्जे में ले लिया| पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद माँ बेटे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है|

Related Articles

Back to top button
Close