सरोजनीनगर में होगी कांटे की टक्कर

Suyash mishra
लखनऊ। आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की सरोजिनी नगर (170) विधान सभा सीट पर लड़ाई बेहद दिलचस्प होगी। वैसे तो इस विधानसभा में ज्यादातर क्षेत्र शहरी है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्र भी कम नहीं है। यह विधानसभा मोहनलालगंज लोकसभा संसदीय क्षेत्र का हिस्सा है। सरोजनीनगर लखनऊ का औद्योगिक इलाका है। लखनऊ एयरपोर्ट इसी विधानसभा क्षेत्र में आता है।
सरोजनीनगर विधानसभा में 1967 से लेकर अब तक कुल 14 बार हुए चुनाव में 7 बार ब्राम्हण चेहरा जीतकर विधानसभा पहुंचा है। इस विधानसभा से 5 बार कांग्रेस, 3 बार समाजवादी पाटी, 2 बार बीएसपी व एक एक बार जनता दल, जनता पार्टी और एक बार निर्दलीय विधायक चुने जा चुके हैं। वहीं पहली बार साल 2017 के चुनाव में स्वाती सिंह ने सरोजनीनगर से अपने निकटतम प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी के कैंडीडेट अनुराग यादव को 34 हजार 179 मतों से हराकर पहली बार कमल खिलाया था। 17वीं विधानसभा में 23 साल बाद भाजपा इस सीट पर जीती है। स्वाती सिंह योगी कैबिनेट में मंत्री भी हैं। हालांकि अब तक के कार्यकाल में उन पर कई बार आरोप लगे हैं। विकास कार्यों की बात करें तो काफी कुछ कार्य हुआ है लेकिन क्षेत्र की जनता को आशा के अनुसार काम नहीं दिख रहा। स्वाती सिंह के लिए 2022 की लड़ाई पहले से ज्यादा कठिन हो सकती है। क्षेत्र में कांग्रेस ने भी कमर कस ली है जबकि सपा और बसपा पहले से भी जमीन तैयार करने में जुटे हैं। साल 2017 से पहले के 2 विधानसभा चुनावों के नतीजें देखें तो साल 2012 में बीजेपी चौथे नंबर पर रही है वहीं सपा बसपा पहले और दूसरे नंबर पर रही है। जबकि साल 2007 के चुनाव में बीएसपी पहले सपा दूसरे और बीजेपी तीसरे नंबर पर रही है।
कांग्रेस भी कमजोर नहीं
सरोजनीनगर विधानसभा से 5 बार कांगेेस के विधायक चुने जा चुके हैं। कांग्रेस से इस क्षेत्र से कई टिकट के दावेदार हैं लेकिन हाईकोर्ट के अधिवक्ता सुनील दुबे की चर्चा काफी तेज है। रविवार को उनके नेतृत्व में होटल प्रिकाडिली से आशियाना, एलडीए कालोनी, सीएमएस कालेज बंगला बाजार होते हुए कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा निकाली गई। इस प्रतिज्ञा यात्रा में हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे। लोगों का जोश देखते हुए सुनील दुबे ने कहा कि जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी हैं तब से देश व प्रदेश की जनता महंगाई की मार झेल रही है साथ ही युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी खत्म हो गये हैं। गरीब जनता त्रस्त है प्रदेश में जंगल राज है पूरे प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं है महिला उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ रही है प्रतिज्ञा यात्रा का समापन वापस होटल प्रिकाडिली पर हुआ प्रतिज्ञा यात्रा में प्रमुख रूप से अवधेश तिवारी मंयक पांडे, अमित पांडे, अनुराग शुक्ला, योगेन्द्र सिंह, प्रतीक सिंह, शुभम सिंह, अमर सिंह, दुर्गेश सैनी, मनोज पांडे, दीपक मिश्रा, ऐश्वर्या दुबे, शुभांग, बंशी लाल लोधी, अवधेश दुबे, योगेन्द्र दुबे, संजय द्विवेदी, , विशाल द्विवेदी, अभिषेक तिवारी, अभिनव मिश्रा, राहुल अवस्थी दिलप्रीत सिंह, मोनू पांडे, अभिषेक सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।




