मां पीतांबरा 108 कुंडलीय महायज्ञ का आयोजन

बंथरा मे शोभा यात्रा का हुआ भव्य स्वागत
राहुल तिवारी/ समग्र चेतना
लखनऊ। मध्यप्रदेश के दतिया जिले से मां पीतांबरा देवी की शोभा यात्रा लखनऊ के झूलेलाल पार्क में ले जाई जा रही है। जहां रास्ते में मां पीतांबरा की शोभा यात्रा के स्वागत के लिए बंथरा क्षेत्र में काफी लोग एकत्रित हुए। आशीष कनौजिया भाजपा नेता, अतुल सिंह, एडवोकेट अजीत कुमार सिंह, आशीष सिंह पत्रकार, राहुल तिवारी पत्रकार, धर्मवीर लोधी, रोहित रावत, हंसराज रावत, शिवांश चौधरी ने किया।
वही आशीष कनौजिया ने बताया कि मां पीतांबरा की शोभायात्रा मध्य प्रदेश के दतिया जिले से लाई जा रही है। गोमती नगर के झूलेलाल पार्क के पास मां पीतांबरा नगर मे 108 कुंडीय महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। शोभा यात्रा की जानकारी देते हुए रामदास राम आश्रम महंत दंडी स्वामी जी, राकेश बालक योगीनाथ राष्ट्रीय मंत्री नाथ संप्रदाय ने बताया कि गोमती नगर के झूलेलाल पार्क के पास मां पीतांबरा नगर में 22 जनवरी से 30 जनवरी तक 108 कुंडीय महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा।
आयोजन गौ रक्षा व विश्व कल्याण के लिए आयोजित है। इस भव्य आयोजन के आयोजकों ने अपील की है कि सभी भक्तगण पहुंचकर आयोजन को सफल बनाएं।




