उत्तर प्रदेशलखनऊ

यातायात सप्ताह में भी घंटों जाम में फंसी एम्बुलेंस

बन्थरा क्षेत्र के चौराहों पर नदारद रहते हैं ट्राफिक पुलिस कर्मी

लखनऊ। सड़क यातायात सप्ताह मनाए जाने के बावजूद आम लोगों को जाम जैसी परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। जाम से जहां एक ओर पब्लिक जूझ रही है । वही ट्रैफिक पुलिस की सुस्ती के चलते एंबुलेंस भी घंटों जाम में फंसी रही। बंथरा बाजार कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर आए दिन जाम लगा रहता है।

प्रशासन लाख यातायात संबंधी नियमों का उलाहना देता हो लेकिन इसका फर्क कुछ खास जमीनी स्तर पर दिखाई नहीं दे रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर 24 घंटे भारी वाहन चलते रहते है। इन भारी वाहनों के चलते सड़क पर जाम की स्थिति बनी रहती है। प्रशासन को  इन भारी वाहनों को शहर के अंदर प्रवेश न करने का नियम बनाया जाना चाहिए। बढ़ती आबादी के चलते सड़क पर वैसे ही ट्रैफिक का होना आम बात है वही डग्गामार बसो के साथ भारी वाहन जाम की स्थिति को बद से बदतर कर देते है।

पुलिस भी इन भारी वाहनों से वसूली कर अपना पेट भर रही है। बंथरा क्षेत्र के अंतर्गत किसी भी ट्रैफिक पुलिस को तैनात नहीं किया गया है। ना ही रेड लाइट जैसी कोई व्यवस्था की गई है। जिसके चलते आए दिन गंभीर एक्सीडेंट होते रहते है। लोगों की जाने जा रही है।  स्थानीय पुलिस का रुझान इस ओर बिल्कुल भी नहीं है। बंथरा पुलिस यातायात नियमों का पालन कराने में लाचार है। लगभग महीने भर से लगातार जाम की स्थिति बनी हुई है।

कई बार ऐसी गंभीर स्थिति बनी जिसकी भरपाई लोगों को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। अभी हाल ही में कई एक्सीडेंट राष्ट्रीय राजमार्ग पर हो चुके है। जिसमें लोगों की जानें गई है। बावजूद इसके प्रशासन जस का तस है। एंबुलेंस के लिए सुबे के मुख्यमंत्री जहां एक और जाम से निजात दिलाने के लिए तरह-तरह के नियमों का बखान कर रहे है।

वही सुस्त पुलिस के चलते इन नियमों की लगातार धज्जियां उड़ाई जा रही है। ऐसे ही ना जाने कितने मामले आए हैं जिसमें तीमारदारों को अपने मरीजों को समय से अस्पताल पहुंचाने में नाकामी रही जिसके चलते पीड़ितों की जाने तक चली गई। क्षेत्र के लोगों में इस बात की ख़ास नाराजगी है उन्होंने ज़िम्मेदारो से ट्रैफिक व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त कराने की गुहार लगाई है।

Related Articles

Back to top button
Close