तुलसी के पौधे में औषधीय गुणों का है भंडार-विकास

सीतापुर। राष्ट्रीय हिंदू शेर सेना के द्वारा 25 दिसंबर को तुलसी पूजन दिवस मनाया गया। इस पावन अवसर पर राष्ट्रीय हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास हिंदू के नेतृत्व में 1100 तुलसी पौध वितरण का लक्ष्य रखा गया था, जिसमें से डॉक्टर रेखा गोयल चौराहे पर बहुत से लोगों को तुलसी पौधे दे करके तुलसी पूजन के विषय में प्रेरित किया गया और कार्यकर्ताओं के द्वारा कई सरकारी कार्यालयों में कई लोगों के आवासों पर जा जाकर के तुलसी पौध दिए गए। पूरे दिन हमारे कार्यकर्ता पूरे शहर में घर-घर जाकर के तुलसी का पौधा पहुंचाएंगे।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास हिन्दू ने सभी को संबोधित करते हुए तुलसी दिवस के विषय में जानकारी दी। सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि पूजन तुलसी के पौधे पौराणिक एवं औषधीय गुणों के विषय में जानकारी दी। इस अवसर पर संगठन के जिला देश दीपक त्रिपाठी के द्वारा अपनी पूरी टीम और कार्यकर्ताओं के साथ सभी को तुलसी वितरण के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सचिन हिंदू, मंडल उपाध्यक्ष विवेक, उमापति सुधीर, बबलू अवस्थी, संजय, आलोक मिश्रा, विनय बाजपेई, सरोज त्रिपाठी, रिंकू अवस्थी आदि बहुत कार्यकर्ता उपस्थित थे। अंत में कार्यक्रम संयोजक प्रदीप हिन्दू ने सभी का आभार व्यक्त किया।




