उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिलखनऊसमग्र समाचार

तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खाई में पलटी, आधा दर्जन घायल

सीतापुर। लहरपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। यहां कोहरे की हल्की धुंध के चलते एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में पड़ गयी। इस दौरान कार में सवार आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी को सीएचसी लहरपुर में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहन को खाई से बाहर निकलवाया है।

घटना लहरपुर कोतवाली इलाके की है। यहां यहां कटेसर चौराहे के करीब सुबह तकरीबन 5 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां पीलीभीत इंगेजमेंट में गए एक परिवार वापस पीलीभीत से बिसवां आ रहा था। इसी दौरान कटेसर चौराहे के निकट कोहरे की हल्की धुंध के चलते कार चालक की कार अनियंत्रित हो गई और आगे जाकर गहरी खाई में पड़ गई। इस दौरान कार में सवार 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

कार से निकलकर घायलों ने फोन के जरिए घटना की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी को अस्पताल में भर्ती कराया। सीएससी में भर्ती सभी घायलों का डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया, लेकिन 4 लोगों की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद सीतापुर सदर जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। कार में सवार घायलों में महिलाएं और पुरुष शामिल है। फिलहाल घटना के बाद पुलिस ने वाहन को निकलवा कर अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की छानबीन कर रही है।

Related Articles

Back to top button
Close