किसानों के साथ भाजपा सरकार में हो रहा अन्याय-शिव प्रकाश सिंह

किसानों के साथ भाजपा सरकार में हो रहा अन्याय-शिव प्रकाश सिंह
सीतापुर। प्रत्येक माह की तरह किसान मंच की मासिक बैठक तरीनपुर कार्यालय पर उपस्थिति पदाधिकारी साथियों के साथ संपन्न हुई। जिसमें किसानों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर चर्चा की गई।
सभी ने एक स्वर में कहा कि अब तक के भाजपा कार्यकाल 6 वर्षों में गन्ना मूल्य 25 पैसे प्रति किलो के हिसाब से बढ़ा मूल्य किसानों के साथ मज़ाक के अलावा और क्या है जबकि आज मोदी योगी की सरकार प्रसारित समाचारों में किसानों की बहुत हितैसी बनती है, जबकि चौबीस घंटे खेतों में घूम रहे आवारा जानवरों के कारण रात दिन जागने पर किसानों को मजबूर कर दिया गया है।
बैठक में निर्भय सिंह, अल्पना सिंह, ठाकुर प्रसाद अर्कवंशी, नवल किशोर मिश्रा, विजय सिंह, आलोक तिवारी, शिवम सिंह, मिथिलेश वैश्य, मो० नफीस, श्री कृष्ण पाल, इलियास, विट्टो, मौर्य, हाशिमी सहित पदाधिकारी साथी उपस्थित थे।




