हर घर तक विकास, हर व्यक्ति तक सुविधा—यही है सरोजनीनगर के उज्ज्वल भविष्य की दिशा” : डॉ. राजेश्वर सिंह

समग्र चेतना/ राहुल तिवारी
लखनऊ। विकसित सरोजनीनगर अभियान के अंतर्गत एलडीए द्वारा आयोजित संवाद, शिलान्यास एवं लोकार्पण समारोह में सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं को प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया गया।
विगत 4 वर्षों में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्यों ने नई दिशा और गति प्रदान की है। कुल 297 विकास परियोजनाओं को आगे बढ़ाते हुए 124 कार्यों का लोकार्पण एवं 171 कार्यों का शिलान्यास किया गया है। इन परियोजनाओं पर कुल ₹1991.11 करोड़ व्यय किए गए हैं, जो सरोजनीनगर को एक आधुनिक, सुव्यवस्थित एवं आत्मनिर्भर मॉडल क्षेत्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।
यह विकास केवल आंकड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि नागरिकों के जीवन में प्रत्यक्ष परिवर्तन का प्रतीक है—बेहतर सड़कें, सुदृढ़ जल निकासी, स्वच्छ वातावरण, आधुनिक जनसुविधाएं और सुरक्षित आवास इसकी स्पष्ट झलक प्रस्तुत करते हैं।
*विकास के प्रमुख आयाम—*
• ओपन एयर जिम: 143 (36 लोकार्पित, 15 निर्माणाधीन, 92 स्वीकृत) – ₹6.44 करोड़
• झूले: 28 – ₹0.50 करोड़
• प्रधानमंत्री आवास परिसर: 2 (निर्मित एवं उपयोग में) – ₹1631 करोड़
• पार्किंग: 1 – ₹0.20 करोड़
• प्रकाश व्यवस्था: 13 (10 लोकार्पण, 3 शिलान्यास) – ₹1.81 करोड़
• सिंचाई: 4 – ₹0.35 करोड़
• अन्य कार्य: 10 – ₹9.29 करोड़
• झील विकास: 2 – ₹1.66 करोड़
• विद्युतीकरण: 4 – ₹0.23 करोड़
• पर्यटन: 1 – ₹45.27 करोड़
• कम्युनिटी सोलर पार्क (नेट-जीरो): 9 – ₹1.54 करोड़
• सौंदर्यीकरण: 2 – ₹0.45 करोड़
• फाउंटेन: 1 – ₹0.15 करोड़
• सड़कें: 39 (7 लोकार्पण, 32 शिलान्यास) – ₹29.98 करोड़
• नाले: 6 – ₹8.02 करोड़
• ग्रीन बेल्ट: 4 – ₹2.14 करोड़
• सामुदायिक केंद्र: 4 – ₹2.82 करोड़
• विद्यालय कायाकल्प: 2 – ₹1.41 करोड़
• पार्क: 12 – ₹33.46 करोड़
• फ्लावर वैली: 1 – ₹12.62 करोड़
• फूड कोर्ट: 1 – ₹4.50 करोड़
• योगा शेड: 3 – ₹0.30 करोड़
• STP: 1 – ₹4.50 करोड़
• सीवेज/जॉगिंग टैंक: 2 – ₹192.17 करोड़
• वाटर हार्वेस्टिंग: 1 – ₹0.10 करोड़
• EV चार्जिंग स्टेशन: 1 – ₹0.20 करोड़
• आवासीय योजनाएं: 2
*समग्र विकास का मॉडल*
इन सभी कार्यों के माध्यम से सरोजनीनगर में मजबूत आधारभूत संरचना के साथ-साथ हरित ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और स्मार्ट सुविधाओं को प्राथमिकता दी गई है।
सोलर पार्क, ईवी चार्जिंग स्टेशन और ग्रीन बेल्ट जैसी पहलें क्षेत्र को भविष्य के अनुरूप विकसित कर रही हैं, वहीं सड़क, नाले, पार्क और सामुदायिक केंद्र जैसी परियोजनाएं जनजीवन को सुगम और सुविधाजनक बना रही हैं।
*विधायक का संकल्प*
इस अवसर पर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा: “सरोजनीनगर का विकास केवल निर्माण कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक के जीवन स्तर को बेहतर बनाने का एक सतत प्रयास है। हमारा लक्ष्य इसे एक आदर्श मॉडल क्षेत्र के रूप में स्थापित करना है, जहां आधुनिक सुविधाएं, स्वच्छ वातावरण और मजबूत आधारभूत संरचना का संतुलित विकास हो।”
उन्होंने आगे कहा: “जनता का विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है, और उसी विश्वास के साथ सेवा, संवाद और समाधान की यह विकास यात्रा निरंतर जारी रहेगी।”
विधायक डॉ राजेश्वर सिंह ने यशस्वी मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके कुशल नेतृत्व में सरोजनीनगर का यह विकास लखनऊ को “नए उत्तर प्रदेश” के एक सशक्त विकास मॉडल के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण योगदान देगा।




