उत्तर प्रदेशपंजाबराजनीति

आशियाना में हुआ सरोजनीनगर के नवनिर्वाचित विधायक राजेश्वर सिंह का जोरदार स्वागत

व्यपारियों ने आयोजित किया समारोह

राहुल तिवारी

लखनऊ। सरोजनीनगर के नवनिर्वाचित विधायक डॉक्टर राजेश्वर सिंह का सेक्टर एच आशियाना के पार्क में आयोजित स्वागत समारोह में कार्यक्रम में फूल मालाओं व अंग वस्त्र भेंट कर जोरदार स्वागत किया गयाI भाजपा शारदा नगर मंडल के पूर्व अध्यक्ष वह प्रभारी अवैध व्यापार मंडल महेश सिंह द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में विधायक डॉक्टर राजेश्वर सिंह व उनके साथ मौजूद भाजपा के वरिष्ठ नेता शंकरी सिंह ने  कोविड-19 काल में अपनी जान जोखिम में डालकर सराहनीय कार्य करने वाले 51 कोरोना वारियर्स को सम्मानित किया।

इस मौके पर क्षेत्रीय पार्षद कमलेश सिंह, हिन्दनगर वार्ड के पार्षद प्रतिनिधि सौरभ सिंह मोनू, पूर्व पार्षद रमाशंकर त्रिपाठी पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रवेश सिंह, विनय दीक्षित, अंचल गौतम, आरके सिंह व एक ऐसी छात्र संघ के पूर्व महामंत्री विनोद सिंह सहित बड़ी संख्या में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर राजेश्वर सिंह का स्वागत कियाI डॉक्टर राजेश्वर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि यह जीत हमारी नहीं  क्षेत्र की देव तुल्य जनता की जीत है। उन्होंने कहा की क्षेत्रीय जनता के सुख-दुख मे हमेशा सहभागी रहेगे और किसी भी समस्या के निराकरण के लिए उनके दरवाजे 24 घंटे खुले रहेंगे।

डा० राजेश्वर ने का कहा सरोजनीनगर को देश की सर्वोत्तम विधान सभा बनाने का भरपूर प्रयास करेंगेI डॉक्टर राजेश्वर ने विधानसभा क्षेत्र के पार्षदों से अपील की प्रदेश के सर्वोत्तम विकास के लिए सभी लोग लखनऊ उन्नाव स्थानीय निकाय प्राधिकारी क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रामचंद्र प्रधान को समर्थन व वोट देकर विधान परिषद में भी भाजपा का बहुमत होने में सहयोग प्रदान करें।

Related Articles

Back to top button
Close