उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखनऊसमग्र समाचार

सेवानिवृत्त अपने बहुमूल्य अनुभव से समाज को दिशा देने का अवसर: राजेश्वर सिंह

सेवानिवृत्त अपने बहुमूल्य अनुभव से समाज को दिशा देने का अवसर: राजेश्वर सिंह

होमगार्ड कम्पनी कमांडर के विदाई समारोह को सरोजनीनगर विधायक ने किया सम्बोधित

समग्र चेतना/ राहुल तिवारी
लखनऊ।विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि सेवा का कभी अंत नहीं होता, बल्कि सेवानिवृत्ति अपने बहुमूल्य अनुभवों से समाज को दिशा देने का अवसर है।

विधायक डॉ. सिंह मंगलवार को सेवानिवृत्त हुए होमगार्ड कंपनी कमांडर श्यामेन्द्र कुमार सिंह चौहान ‘श्यामू भैया’ के विदाई व सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि अपने विचार व्यक्त कर रहे थे।

सरोजनी नगर तहसील के सभागार में आयोजित इस समारोह में विधायक डॉ. राजेश्वर सिंहने कहा कि अपने वैभवशाली इतिहास को समेटे व निष्काम सेवा का ध्येय लिएपूरेदेश के हर प्रदेश में करीब 5 लाख 73 हजार होमगार्ड जवान भारत की आंतरिक सुरक्षा और कानून व्यवस्था को सुदृढ बना रहे हैं।उन्होंने कंपनी कमांडर श्यामेन्द्र कुमार सिंह चौहान के कार्यकाल को सराहनीय बताते हुए कहा कि सरोजनीनगर के विकास के लिए उनका मार्गदर्शन हमें निरंतर मिलता रहेगा। इससे पहले विधायक डॉ सिंह ने होमगार्ड के रिटायर कंपनी कमांडर श्यामेन्द्र कुमार सिंह चौहान को राम दरबार व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।

इस मौके पर एसडीएम सरोजनी नगर सचिन कुमार वर्मा,वरिष्ठ भाजपा नेता शिव शंकर सिह शंकरी,पूर्व जिला महामंत्री राजकुमार सिंह चौहान,राजेश सिंह चौहान, पार्षद राम नरेश रावत,विनय दीक्षित व अंचल गौतम सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग व होमगार्ड के जवान मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
Close