लंबित मांगों को लेकर लेखपालों ने तहसील दिवस व अन्य कार्यों का किया बहिष्कार

धरना प्रदर्शन कर सीएम योगी को प्रेषित किया ज्ञापन
समग्र चेतना/राहुल तिवारी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आवाहन पर लेखपाल संवर्ग की 9 वर्षो से लम्बित मांगों पर शासन द्वारा कोई सार्थक पहल न किये जाने पर विवश होकर लेखपालों ने शनिवार को तहसील समाधान दिवस सहित अन्य कार्य का बहिष्कार किया। संघ ने बताया कि उनकी मुख्य मांगो में राजस्व लेखपाल संवर्ग को तकनीकी संवर्ग संवर्ग घोषित करने के साथ-साथ लेखपालों का नाम राजस्व उप निरीक्षक व शैक्षिक अर्हता स्नातक करते हुए प्रारंभिक वेतनमान ग्रेड पे 2800 किया जाए तथा लेखपालों के पदोन्नति के अवसर बढ़ाए जाएं पांच लेखपालों पर एक राजस्व निरीक्षक का पद किया जाए तथा तथा चार राजस्व निरीक्षकों के सापेक्ष एक नायब तहसीलदार के पद की नियुक्ति की जाए व लेखपाल संवर्ग को राजस्व निरीक्षक व नायब तहसीलदार के पद पर पर्याप्त प्रतिनिधित्व उपलब्ध कराया जाए व नायब तहसीलदार के 50% सीधी भर्ती के पदों में से 25% योग्यता रखने वाले लेखपालों से विभागीय परीक्षा के माध्यम से भरे जाएं व लेखपालों की एसीपी वि संगति को दूर किया जाए जिसमें लेखपालों की प्रथम एसीपी को 10 वर्ष सेवा के बाद 2800 ग्रेड पे अनुमन्य किया जाए द्वितीय एसीपी मे 16 वर्ष की सेवा पर 4200 ग्रेड पे किया जाए तथा 26 वर्ष की सेवा के बाद 4600 ग्रेड पर अनुमन्य किया जाए लेखपालों की स्टेशनरी भत्ता मात्र ₹100 है जिसे बढ़ाकर ₹1000 किया जाए तथा लेखपालों का विशेष भत्ता 2500 किया जाए वह लेखपालों का पद नाम परिवर्तित कर लेखपाल के स्थान पर राजस्व उपनिरीक्षक पदनाम किया जाए लेखपालों के पूर्व की भांति अंतरमंडलीय स्थानांतरण को बहाल किया जाए लेखपाल संवर्ग के 2004 के बाद नियुक्त मृतक आश्रित लेखपाल पद पर हैं उनकी पेंशन स्वीकार की जाए व वह जनसंख्या वृद्धि व शहरीकरण होने के कारण भूमि के टुकड़ों में हो जाने से लेखपालों के पदों में वृद्धि तथा राजस्व सहायक और राजस्व चौकी की व्यवस्था की जाने की मांग शामिल हैं। धरना प्रदर्शन में प्रदेश के प्रान्तीय अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व वर्तमान राष्ट्रीय पटवारी संघ के अध्यक्ष राम मूरत यादव व जिला उपमंत्री रंजीत वर्मा, तहसील अध्यक्ष सुधीर कुमार शर्मा, मंत्री नीतू यादव, उप मंत्री अम्रतांजलि सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष आशीष कुमार तथा तहसील के समस्त लेखपाल उपस्थित रहे। लेखपाल संवर्ग की 8 सूत्री लंबित मांगों के संबंध में एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी सरोजनी नगर लखनऊ के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रेषित किया गया।




