40 लाख कीमत की भूमि हुई कब्ज़ा मुक्त, हटाया गया अवैध अतिक्रमण

समग्र चेतना/ राहुल तिवारी
लखनऊ। गुरुवार को सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में लोगों द्वारा अवैध तरीके से जमीन पर कब्जा जमा रखा था। जिसकी कीमत लगभग चालीस लाख रुपए से अधिक कीमत की थी। जिसको कब्जा मुक्त कराने का कार्य किया गया है। नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह के आदेशानुसार ग्राम – अमौसी, तहसील-सरोजनीनगर की खसरा संख्या – 2472स के क्षेत्रफल 3.177 हे0 तालाब की भूमि से जे०सी०बी० द्वारा भारी विरोध के बीच चौहान गेस्ट हाउस द्वारा किये गए अवैध अतिक्रमण हटाया गया।
तालाब की 3600 वर्ग फुट भूमि पर चौहान गेस्ट हॉउस प्रो० शिवं प्रताप सिंह का अवैध कब्जा पाया गया। उक्त गेस्ट हॉउस में दिनांक 05.06.2023 को अतिक्रमण हटाते समय अमौसी निवासिनी लड़की के विवाह का समारोह होने कारण गेस्ट हॉउस के मालिक शिव प्रताप सिंह द्वारा स्वयं 03 दिन में अवैध कब्जा हटा लेने के आश्वासन एवं विवाह समारोह के आयोजन के कारण मानवीय दृष्टि से गेस्ट हाउस के अवैध निर्माण का ध्वस्तीकरण नही किया गया था।
कई बार सचेत करने व अवैध अतिक्रमण को हटाए जाने हेतु कहने के बावजूद भी अतिक्रमण नही हटाया गया।जिसके फलस्वरूप आज अभियान चला कर अवैध कब्जे को हटा कर अतिक्रमण मुक्त कराया गया।उक्त कब्ज़ा मुक्त कराई गई लगभग 2000 वर्ग फुट भूमि की बाजारू कीमत लगभग 40 लाख रु. की है। उक्त अभियान अलंकार अग्निहोत्री प्रभारी अधिकारी सम्पत्ति, प्रवर्तन अधिकारी कर्नल सत्येंद्र सिंह संजय भारती कर अधीक्षक जोन-05, सुरेश श्रीवास्तव कानूनगो नगर निगम, प्रशान्त सिंह,नगर निगम की ई०टी०एफ० टीम तथा थाना – सरोजननीगर की पुलिस बल के सहयोग से चलाया गया।




