उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यलखनऊसमग्र समाचार
सूर्य बख्श सिंह उर्फ लाल सिंह राठौर क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मनोनीत

सूर्य बख्श सिंह उर्फ लाल सिंह राठौर क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मनोनीत
समग्र चेतना लखनऊ
लखनऊ। क्षत्रिय महासभा सम्पूर्ण की कोर कमेटी की ओर से सोमवार को बन्थरा निवासी सूर्य बख्श सिंह उर्फ लाल सिंह राठौर को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि लाल सिंह पहले से ही संघठन वरिष्ठ महामंत्री के पद पर निष्ठा पूर्वक कार्य कर रहे हैं और क्षत्रिय महासभा का लगातार विस्तार कर रहे हैं। उन्होंने कहा संघठन की कोर कमेटी ने अब श्री सिंह दूसरी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।
उन्होंने कहा कि क्षत्रिय महासभा की कोर कमेटी आशा एवं उम्मीद करती है कि लाल सिंह संगठन के हित में आगे भी अग्रणी भूमिका निभाते रहेगें।




