उत्तर प्रदेशलखनऊसमग्र समाचार

खंड स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाये जौहर

खंड स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाये जौहर

ब्लॉक प्रमुख ने किया ओपन जिम का उद्घाटन

समग्र चेतना/ राहुल तिवारी

लखनऊ| शुक्रवार मोहनलालगंज ब्लॉक के आज़ाद मैदान कनकहा में मेरा भारत लखनऊ के सौजन्य से उपनिदेशक विकास कुमार सिंह के देख- रेख में खण्ड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
जिसमें मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख ओम प्रकाश शुक्ला बिंदेश्वरी एवं जिला पंचायत सदस्य श्री अरुण कुमार यादव ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए प्रतियोगिता में हरी झंडी दिखा कर शुभारंभ किया।

वही ब्लॉक प्रमुख ओम प्रकाश शुक्ला बिन्देश्वरी द्वारा आजाद मैदान कनकहा में लगवाए गए ओपन जिम का भी उद्घाटन किया गया

विजेता खिलाडियों में
1. कबड्डी-बालक
विजेता टीम:-SSS बिंदौआ
उपविजेता:- भैरमपुर बुल्स

2. कबड्डी – बालिका
विजेता टीम:- प्रथमिक विद्यालय
गौरा
उपविजेता:- बजरंग योद्धा

3. 400 मी. दौड़ बालक-
Ist:- जतिन
IInd:- प्रीतम
IIIrd:- रोहित

4. 100 मीटर दौड़ – बालिका
Ist:- अराध्या
IInd:- शिल्पा
IIIrd:- इशिका सिंह

5. लंबी कूद – बालक
Ist:- राजन
IInd:- राहुल
IIIrd:- शुभम

6. लंबी कूद – बालिका
Ist:- अराध्या
IInd:- शालू
IIIrd:- इशिका सिंह

प्रतियोगिता के सभी विजेताओं को ब्लॉक प्रमुख ओम प्रकाश शुक्ला बिंदेश्वरी, जिला पंचायत सदस्य अरुण कुमार यादव एवं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विनोद साहू द्वारा पुरस्कार के रूप में मेडल, सर्टिफिकेट एवं शील्ड वितरित की गई।

निर्णायक मंडल :-
ए एस डिफेन्स एकेडमी प्रबंधक पूर्व सैनिक अजीत कुमार, आशीष कुमार, आरती दिक्षित, आलोक पहलवान एवं आंशिक यादव महिला मंगल दल अध्यक्ष उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
Close