अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस सप्ताह पर रिक्शा चालकों को वितरित किए गए वस्त्र

सीतापुर। डोर फाउंडेशन द्धारा अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस सप्ताह पर स्वर्गीय ममता मेहरोत्रा की स्मृति में स्थानीय लालबाग में रिक्शा चालकों को वस्त्र वितरण कार्यक्रम व गोष्ठी का आयोजन किया। कार्यक्रम का संयोजन अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ अन्नी मेहरोत्रा ने किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ में सभी पदाधिकारियो ने स्वर्गीय ममता महरोत्रा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
उसके उपरांत जिलाध्यक्ष आकाश राय ने स्वर्गीय महरोत्रा के जीवन पर प्रकाश डाला। दीपक, कमलेश राम भरोसे, इरशाद अली, राम प्रसाद, जाहिद, बालक राम, मुस्ताक, भारत प्रसाद, शत्रु, नंदा, बाबो राम, नन्दलाल, सतरोहन नितिन सहित सैकड़ो रिक्शा चालकों को वस्त्र वितरण किया गया। वस्त्र वितरण के उपरांत गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी का सञ्चालन जिला अध्यक्ष आकाश राय ने किया।
वक्ता में पधारे बृजेश रस्तोगी ने कहा कि कामगारों को न्याय की निर्णायक गारंटी उपलब्ध करने हेतु न्यूनतम मजदूरी व सामाजिक सुरक्षा की व्यवस्था होनी चाहिए। वही फाउंडेशन के अध्यक्ष शिक्षा प्रकोष्ठ अशोक प्रजापति ने श्रम दिवस पर विचार व्यक्त करते हुए कहा श्रम होते हुए भी इस क्षेत्र के कामगारो को समाजिक सुरक्षा तथा अन्य हितलाभ उपलब्ध नहीं होते है, उनके हितों की रक्षा के लिए श्रमसंघों या स्थागत तंत्रो का अभाव रहा है। प्रदेश अध्यक्ष सुधांशु मिश्रा ने कहा कि वर्तमान समय में मजदूरों के अधिकारों पर अतिक्रमण हो रहा है। ऐसे मे श्रमिकों को संगठित होने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष सुधांशु मिश्रा, जिलाध्यक्ष आकाश राय, प्रदेश उपाध्यक्ष शिव बालक त्रिवेदी, मंडल अध्यक्ष रत्नेश द्धिवेदी, अध्यक्ष शिक्षा प्रकोष्ठ अशोक प्रजापति, जिला महामंत्री अम्ब्रीश दीक्षित, जिला उपाध्यक्ष सचिन त्रिपाठी, राम कुमार कटियार, लक्ष्मीकांत बाजपाई, जिला मंत्री विजय शुक्ला, बृजेश रस्तोगी, अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ शशिकला मिश्रा, उपाध्यक्ष शशि सिंह, जिला योगा प्रमुख प्रियंका सिंह, जिला संगठन मंत्री कमलेश मेहरोत्रा, अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ संजय पांडेय, अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ डॉ शांति स्वरुप रस्तोगी, कोषाध्यक्ष वेद प्रकाश कश्यप, जिला संयुक्त मंत्री विनोद त्रिपाठी, डॉ विकाश जैन, जिला सलाहकार डॉ राजीव मिश्रा, राकेश टंडन अदि उपस्थित रहे।




