उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने मोहनलालगंज में किया ओपन जिम का लोकार्पण

खिलाड़ियों को वितरण की खेल सामग्री

राहुल तिवारी

लखनऊ।ओलंपिक खेलो में भारतीय खिलाड़ियो की हौसला अफजाई के लिये भाजयुमो के चियर फोर इंडिया कार्यक्रम के अन्तर्गत शनिवार को मोहनलालगंज विकासखंड के उतरांवा गांव पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जलशक्ति मंत्री महेन्द्र सिहं व खेलकूद युवा कल्याण मंत्री उपेन्द्र तिवारी व मोहनलालगंज के ब्लॉक प्रमुख ओमप्रकाश शुक्ला बिन्देश्वरी की मौजूदगी में गांव में बनी ओपन जिम का रिबन काटकर लोकार्पण के बाद भ्रमण कर युवाओ के व्यायाम के लिये लगी मशीनो को देखा।

मिनी स्टेडियम में प्रदेश के युवा खिलाड़ियों के साथ सेल्फी प्वाइंट पर सीएम ने फोटो खिचवाकर उनकी हौसला अफजाई की।उन्होने मगंल दल के युवाओ को खेल सामग्री की किट का भी वितरण किया।सीएम ने मिनी स्टेडियम में पीपल के पौधे का रोपण भी किया। भाजयुमो के राष्ट्रीय महामंत्री वैभव सिहं व प्रदेश अध्यक्ष प्राशुं दत्त द्विवेदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व दोनो मंत्रियों को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र भेट  किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओ को सम्बोधित करते हुये कहा  कि कोरोना महामारी में दुनिया के खेल में भारत का अब तक का सबसे बड़ा प्रतिनिधि मंडल ओलंपिक में प्रतिभाग करने गया है। टोक्यो ओलंपिक में इस बार पहला पदक मीराबाई चानू ने जीता है  जो एक साधरण परिवार और गांव की महिला है। आज यहाँ जो कार्यक्रम हुआ मैं विश्वास के साथ कहता हूं कि इस कार्यक्रम में आव्हान के बाद भारतीय खिलाड़ियों का निखार देखने को मिलेगा।

136 करोड़ की आबादी को यही भावनाएं अगर जुड़ेंगी तो हमारे देश के बेहतर प्रदर्शन कर सबसे ज्यादा पदक जीतेगे। खिलाड़ी अपने लिए नही खेलता देश के लिए खेलता है एक खिलाड़ी अगर किसी प्रतियोगिता में भागीदार बन गया तो वह अपने प्रदेश का प्रतिनिधित्व करता है। खेल को आगे बढ़ाने के लिए हमारे प्रधानमंत्री  ने “खेलो इंडिया जीतो इंडिया ” का अभियान चलाया और उन्ही की प्रेरणा से हम लोग गांव गांव में खेल का मैदान बना रहे है जिसके लिए युवाओ और महिलाओं के प्रतिनिधि मंडल का गठन किया गया है। खेलकूद की प्रवृत्तियों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार ने खेलकूद विश्वविद्यालय बनाएं जाने का निर्णय लिया है।

प्रदेश के 10 खिलाड़ी टोक्यो ओलंपिक में भाग ले रहे हैं।प्रदेश सरकार ने यह निर्णय लिया है ओलंपिक में भाग ले रहे खिलाड़ी स्वर्ण पदक जीतेगा तो 6 करोड़, रजत पदक पर  चार करोड़ और कांस्य पदक पर दो करोड़ की धनराशि सम्मान दी जायेगी।उन्होने कहा अभी कोरोना का खतरा टला नही है इस लिए मास्क जरूर लगाये ओर सुरक्षित रहे।कार्यक्रम जल शक्ति मंत्री महेन्द्र सिहं,खेल व युवा कल्याण मंत्री उपेन्द्र तिवारी,मोहनलालगंज ब्लॉक प्रमुख ओमप्रकाश शुक्ला बिन्देश्वरी, भाजपा प्रदेश महामंत्री व सासंद सुब्रत पाठक, भाजयुमो के राष्ट्रीय महामंत्री वैभव सिहं,प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी,जिलाध्यक्ष श्री कृष्ण द्विवेदी, अपर मुख्य सचिव(युवा कल्याण) डिपंल वर्मा मौजूद रही।

Related Articles

Back to top button
Close