भूमि व्यापार संगठन के महानगर अध्यक्ष चुने गए रवि कुमार सिंह चौहान

राहुल तिवारी
लखनऊ! उत्तर प्रदेश भूमि व्यापार संगठन द्वारा अपने संगठन का विस्तार करते हुए सरोजिनी नगर विकास खंड के ग्राम सभा औरावा निवासी रवि कुमार सिंह चौहान को संगठन के लखनऊ महानगर अध्यक्ष पद पर मंगलवार को बंथरा थाने के सामने स्थित आर्या रेस्टोरेंट पर मनोनीत किया गया । संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार सोनी ने बताया हमारा यह संगठन पूरी तरह से गैरराजनीतिक है ।
इस संगठन का गठन रियल स्टेट का कारोबार करने वाले व्यापारियों को होने वाली दिक्कतों के समाधान हेतु गठन किया गया है। विगत कुछ वर्षों में रियल एस्टेट के कारोबार में कई प्रकार की समस्याएं आई है। जिसके चलते यह व्यापार काफी प्रभावित हुआ है । इसलिए रियल स्टेट का व्यवसाय करने वाले लोगों को संगठित व एकजुट करने के लिए जिससे वह अपनी समस्याओं को संबंधित के समक्ष रख निराकरण करा सकें इस संगठन का प्रमुख उद्देश्य है।
इसी क्रम में संगठन का विस्तार करते हुए मंगलवार को सरोजिनी नगर के बंथरा थाने के सामने स्थित आर्या रेस्टोरेंट पर संगठन के पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से क्षेत्र के रियल स्टेट कारोबारी रवि कुमार सिंह चौहान को संगठन के लखनऊ महानगर का अध्यक्ष मनोनीत किया है। वही अमित गुप्ता को महानगर उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। आशा है यह रियल स्टेट का कारोबार करने वाले लोगों की समस्याओं का निदान कराने व संगठन को अत्यधिक मजबूत करने का कार्य करेंगे। कार्यक्रम में उपस्थित महेन्द्र मित्तल प्रदेश संगठन मंत्री, वियोगी शाश्वत प्रदेश सचिव, अमित सोनी जिला प्रभारी महोबा, शेर बहादुर सिंह, शिवेंद्र सिंह, अरविंद कुमार गुप्ता, नागेन्द्र सिंह सभी पदाधिकारी भी मौजूद रहे।




