उत्तर प्रदेशलखनऊ

भारतीय किसान यूनियन ने सौंपा ज्ञापन

सिधौली। भारतीय किसान यूनियन श्रमिक जनशक्ति के प्रदेश अध्यक्ष मनीष त्रिपाठी ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया। अपने पदाधिकारियों के श्री त्रिपाठी बराई जलालपुर से मखुवापुर होते हुए विष्णु नगर तिराहे से कलेक्ट्रेट पहुंचे। जर्जर मार्ग व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बराई जलालपुर में डॉक्टरों की उपस्थिति न होने को लेकर जिला अधिकारी महोदय संबंधित नोटिस सिटी मजिस्ट्रेट महोदया को दिया गया।

बताया गया की 1 हफ्ते के अंदर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आने वाली *दिनांक 26/5/2023 को बरई जलालपुर से हजारों किसानों के साथ पैदल मार्च किया जाएगा जिसमें कोई अप्रिय घटना घटित होती है तो समस्त जिम्मेदारी जिला प्रशासन सीतापुर की होगी। इस मौके पर मौजूद रहे पदाधिकारी आलोक अवस्थी , लक्ष्मी नारायण,अमित कुमार, आदि।

Related Articles

Back to top button
Close