उत्तर प्रदेशलखनऊसमग्र समाचार

बालिका सुधार गृह से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुई किशोरी

बालिका सुधार गृह से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुई किशोरी

पुलिस ने नही की कोई कार्यवाही

पीड़ित परिजनों ने सीएम योगी से लगाई न्याय की गुहार

समग्र चेतना लखनऊ

लखनऊ। राजधानी के थाना क्षेत्र बन्थरा के ग्राम औरावाँ निवासी एक किशोरी मोहन रोड स्थित बालिका सुधार गृह से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई है। पीड़ित परिजनों इसकी जानकारी पुलिस को भी दी है पर पुलिस ने जांच पड़ताल करना भी जरूरी नही समझा। पीड़ित परिजनों ने अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई है।

थाना बन्थरा लखनऊ के औरंवा निवासी सौरभ राजपूत ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमँत्री को प्रेषित पत्र में जानकारी दी है कि गत 01नवम्बर को उसकी नाबालिग बहन घर से कहीं चली गयी थी। बन्थरा पुलिस द्वारा 04 नवम्बर को उसे बरामद करने के उपरान्त राजकीय बालिका सुधार गृह मोहान रोड़ भेज दिया गया था।

सौरभ राजपूत अपने पिता के साथ जब बहन से मिलने राजकीय बाल सुधार गृह गया तो वहाँ जानकारी दी गयी की आपकी बहन को सरकारी कार्य हेतु पुलिस अपनी कस्टडी में दो दिन पहले ले गयी है तब से उसे वापस नहीं लाया गया है। मामला पूरी तरह से संदिग्ध है और इसमें बड़ी साजिश है। इस पूरी घटना की जानकारी पुलिस को भी पीड़ित परिजनों द्वारा दी गई पर पुलिस ने जांच करना भी जरूरी नही समझा। पीड़ित परिजनों ने अब सीएम योगी से न्याय की गुहार लगाई है।

Related Articles

Back to top button
Close