उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यलखनऊसमग्र समाचार

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा में हुए दो फाड़

प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष और महासचिव पर विश्वास जताते हुए किया गया नए संगठन का ऐलान

समग्र चेतना लखनऊ

लखनऊ।अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा पूर्वी उत्तर प्रदेश इकाई में रविवार को दो फाड हो गए। सरोजनीनगर के दरोगा खेड़ा स्थित चन्द्रा सिटी लॉन में आयोजित संगठन की पूर्वी उत्तर प्रदेश इकाई के निवर्तमान पदाधिकारियों की हुई आपात बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष व वरिष्ठ राष्ट्रीय महामंत्री पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए क्षत्रिय समाज का नया संगठन बनाने का ऐलान किया गया। संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व रिटायर आईएएस वीके सिंह अध्यक्षता एवं निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष प्रीत कुमार सिंह की मौजूदगी में हुई इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा बीती 30 जुलाई को प्रान्तीय कार्यकारिणी की बैठक के ठीक दूसरे दिन बिना कोई कारण बताएं पूर्वी उत्तर प्रदेश इकाई को भंग कर पूरे प्रदेश को 6 भागों में बांटने की कड़ी भर्त्सना की गई।

इस मौके पर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीके सिंह ने कहा कि कोई भी संगठन तानाशाही से नहीं चलता।उन्होंने कहा संगठन को अधिक सुदृढु और शक्तिशाली बनाने के लिए साधारण सदस्य की राय लेने के साथ ही उसका सम्मान करना जरूरी होता है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सिंह ने समाज के युवाओ से सामाजिक बुराइयों को त्यागकर क्षत्रिय समाज के उत्थान के लिए काम करने की अपील करने के साथ ही नए संगठन की हर संभव मदद करने का वादा किया। बैठक में निवर्तमान पूर्वी उत्तर प्रदेश इकाई के वर्तमान अध्यक्ष प्रीत कुमार सिंह ने कहां की अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का सन 2012 से अब तक नवीनीकरण नहीं हुआ है, इसके बावजूद कुछ लोग अपने स्वार्थ के लिए स्वयंभू राष्ट्रीय अध्यक्ष व वरिष्ठ राष्ट्रीय महामंत्री बनकर क्षत्रिय समाज को बरगलाने का काम कर रहे हैं।

उन्होंने बैठक में मौजूद निर्वतमान प्रदेश पदाधिकारियों,मंडल व जिला अध्यक्षों से वादा किया कि समाज के बनने वाले नए संगठन में सभी को सम्मान देने के साथ ही उनकी रायशुमारी को भी प्राथमिकता दी जाएगी।इस दौरान इस आपात बैठक में मौजूद सभी निवर्तमान पदाधिकारियों ने पूर्वी उत्तर प्रदेश इकाई के निर्वतमान अध्यक्ष प्रीत कुमार सिंह को भरपूर समर्थन देने का ऐलान करते हुए उनके नेतृत्व में 7 सदस्य संचालन समिति बनाकर नए संगठन के पंजीकरण कराने के साथ ही अन्य क्रियाकलापों को करने के लिए अपनी पूर्ण सहमति व्यक्त की। बैठक में संगठन के प्रमुख राष्ट्रीय प्रचारक राधा मोहन सिंह, निवर्तमान प्रदेश उपाध्याक्ष एसके सिंह,प्रदेश महामंत्री वीरेंद्र सिंह, जय कुमार सिह , रनवीर सिंह,न्यू वर्तमान महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष वीरांगना पद्मिनी सिंह,निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ विनय सिंह बिसेन, प्रदेश मंत्री ज्ञान प्रकाश सिंह व रणविजय सिंह और वर्तमान जिला अध्यक्ष लखनऊ कुंवर विनोद सिंह सहित संगठन की पूर्वी उत्तर प्रदेश इकाई के विभिन्न प्रकोष्ठों के अधिकतर प्रांतीय अध्यक्ष,मंडल व जिला अध्यक्ष मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
Close