उत्तर प्रदेशलखनऊसमग्र समाचार

पत्नी से झगड़े के बाद नाराज पति ने फांसी लगाकर दी जान

पत्नी से झगड़े के बाद नाराज पति ने फांसी लगाकर दी जान

परिजनो ने गोसाईगंज मार्ग पर शव रखकर किया प्रदर्शन,पत्नी के नाम की सम्पत्ति बच्चो के नाम किये जाने की मांग

मौके पर पहुंचे एसीपी विकास पांडे ने कार्यवाही का आश्वासन देकर धरने को कराया समाप्त

समग्र चेतना/ राहुल तिवारी

मोहनलालगंज।मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के गनेशखेड़ा गांव में मगंलवार की सुबह पत्नी से फोन पर झगड़े के बाद नाराज पति ने पेड़ में रूपट्टे के फंदे के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी‌।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पीएम के लिये भेजा।पोस्टमार्टम के बाद देर शाम शव गांव पहुंचने पर परिजनो ने मृतक के शव को गोसाईगंज मार्ग पर रखकर मृतक की पत्नी के नाम की सम्पत्ति बच्चो के नाम किये जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।सूचना के बाद मौके पर पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे एसीपी विकास पांडे व प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार त्रिपाठी ने परिजनो को समझा बुझाकर सम्पत्ति की लिखापढी बच्चो के नाम कराये जाने का आश्वसन देकर शांत कराया।

जिसके बाद परिजन शव लेकर घर गये।प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहनलालगंज के गनेशखेड़ा गांव में सुभाष चंद्र अपने चार बच्चो चंदा,कौशल,रोशनी,विशाल के साथ रहता था।परिजनो ने बताया दस माह पहले झगड़े के बाद पति सुभाष को छोड़कर पत्नी लक्ष्मी चली गयी थी ओर पीजीआई इलाके में किराये का कमरा लेकर रहती थी,पति अक्सर फोन पर उससे घर पर रहकर काम पर जाने की बात कहता था जिसको लेकर दोनो में फोन पर अक्सर झगड़ा होता था,मगंलवार की सुबह साढे छ:बजे के करीब पति-पत्नी में फोन पर बात करने के दौरान झगड़ा हुआ जिसके बाद नाराज होकर घर से निकले सुभाष ने गांव के बाहर एक खेत में लगे पेड़ की डाल में रूपट्टे के फंदे के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी‌।उधर से गुजरे ग्रामीणो ने युवक सुभाष का शव पेड़ की डाल में लटकता देखा तो परिजनो को सूचना दी‌।जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे तो कोहराम मच गया।सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पीएम के लिये भेजा।

Related Articles

Back to top button
Close