उत्तर प्रदेशलखनऊ

आवास योजना का लाभ पाने के लिए ब्लाक के चक्कर काट रहा विकलांग, उपजिलाधिकारी को एक शिकायती पत्र देकर लगाया आरोप

ब्लाक सकरन में हो रही योगी सरकार के आदेशों की अवहेलना
सीतापुर। बात करते हैं विकासखंड सकरन की ग्राम पंचायत उमराला की। जहां के निवासी पिंकू कुमार पुत्र सत्रोहन लाल दोनों पैरों व एक हाथ से 90 प्रतिशत विकलांग है। लेकिन ग्राम प्रधान फूलमती की नजर इस विकलांग पर नहीं पड़ी। अगर पड़ी भी होगी तो राजनीतिक द्वेष भावना से उसको अनदेखा कर दिया गया। जबकि पिंकू कुमार द्वारा ग्राम विकास अधिकारी से मिलकर फार्म भी जमा किया गया और ग्राम विकास अधिकारी द्वारा आश्वासन भी दिया गया। लेकिन बाद में पिंकू कुमार को पता चला मुख्यमंत्री आवास योजना लिस्ट में उसका नाम ही नहीं है।

सवाल इस बात का है ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान द्वारा पक्ष और विपक्ष की राजनीति की जा सकती। लेकिन ग्राम पंचायतों की राजनीति से ग्राम विकास अधिकारी को क्या लेना देना फिर भी ग्राम विकास अधिकारी ग्राम पंचायतों में प्रधान के इशारे पर आवास देने का काम कर रहे हैं। अगर ऐसा ही रहा तो योगी सरकार की विकलांगों को आवास देने की महत्वाकांक्षी योजना साकार होती नजर नहीं आ रही है। विकलांग पिंकू कुमार द्वारा खंड विकास अधिकारी विवेक मणि त्रिपाठी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। अब देखना यह है कि खंड विकास अधिकारी इस प्रकरण पर संज्ञान लेकर पक्ष विपक्ष व तानाशाही रवैया से काम कर रहे ग्राम प्रधान पर कोई कार्यवाही करते हैं या मामले को यूंही ठंडे बस्ते में डाल देते हैं यह तो आने वाला वक्त बताएगा।

उपजिलाधिकारी को एक शिकायती पत्र देकर लगाया आरोप
मिश्रिख (सीतापुर)। तहसील क्षेत्र के ग्राम पिपरी मजरा सादीपूर निवासी मोहम्मद साहिबान पुत्र मोहम्मद हनीफ ने यहां के उपजिलाधिकारी को एक शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि वह मकान के बाहर पड़ी सहन की भूमि पर अपनी दीवार का निर्माण कार्य कार्य करा रहा है। दीवार न होने के कारण विष्णू पुत्र शिव लाल कश्यप, दीपक पुत्र शिवलाल उसके घर में महिलाओं के स्नान करते समय ताख झांक करते रहते हैं। घटना 7 अप्रैल की है। पीड़ित अपनी भूमि पर निर्माण कार्य करा रहा था। तभी सभी आरोपी एक राय होकर स्नान करते समय घर की औरतों पर बुरी नियत से ताक झांक करने लगे। पीड़ित ने जब इस बात का विरोध किया तो दोनों आरोपी एक राय होकर मारपीट पर आमादा हो गये। शोर गुल की आवाज पर आस-पड़ोस के लोग दौड़ कर आ गये। उनको आता देख आरोपी जानमाल की धमकी देते हुए चले। इसलिए पीड़ित व्यक्ति ने मामले का शिकायती पत्र यहां के उपजिलाधिकारी को देकर दोनों आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही करने की मांग की हैं।

Related Articles

Back to top button
Close