उत्तर प्रदेशखेलपंजाबब्रेकिंग न्यूज़भविष्य के नेतामनोरंजनराजनीतिराज्यलखनऊसमग्र समाचार

शासन तक पहुंची धान खरीद में हो रही भ्रष्टाचार की गंूज

सासंद रेखा अरुण वर्मा ने मुख्य सचिव से की शिकायत
एसडीएम पूनम भास्कर। सांसद द्वारा भेजा गया पत्र

सीतापुर। जिले में धान खरीद में हो रहे भ्रष्टचार की गंूज अब शासन तक पहुंच गई है। धौरहरा सांसद/ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा अरुण वर्मा ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर एसडीएम महोली पूनम भास्कर पर गन्ने की फसल पर धान का सत्यापन करने का आरोप लगाया है। सांसद ने एसडीएम पर तहसील में भ्रष्ट्राचार करने का भी आरोप लगाया है। मालूम हो कि पहले भी जिले का खाद्यान्न घोटाला भारत में सुर्खियां बटोर चुका है। एक बार फिर धान खरीद में क्रय केन्द्र से लेकर किसानो कें धान बिक्री तक जमकर भ्रष्ट्राचार किया जा रहा है। बीते एक माह से धान खरीद में हो रहा भ्रष्ट्राचार मीडिया की सुर्खियां बना है। इसके साथ ही कई किसानों ने भी सांसद से भी धान खरीद में धांधली को लेकर शिकायत की थी। जिसे संज्ञान मंे लेते हुए सांसद धौरहरा रेखा अरुण वर्मा ने मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन को पत्र लिखकर धान खरीद मंे हो रहे फर्जीवाड़े की जाचं उच्च स्तरीय कराने की मांग की है।

यह लगाए आरोप
मुख्य सचिव को भेजे गए शिकायती पत्र में संासद ने एसडीएम महोली पूनम भास्कर पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकारी धान क्रय केन्द्रो पर धान बेचने के लिए किसानों की फसल का सत्यापन एसडीएम को करना होता है। महोली तहसील में कई ऐसे किसानों की धान की फसल का सत्यापन किया गया है जिसमें उस गाटा संख्या में धान की फसल का सत्यापन कर दिया गय है। जिसमें गन्ने की फसल खड़ी है यही नही किसान के पास कृषि योग्य भूमि ही नही है और उसके नाम धान बिक गया। यही नही बहुबनी गांव में आदर्श प्रताप सिंह का तिलक 25 नवम्बर को होना था और उनकी पत्नी के नाम पर साठ कुंटल धान का पंजीकरण करा दिया जबकि आदर्श व उनकी पत्नी के नाम कृषि योग्य भूमि ही नही है जब मामला मीडिया की सुर्खियां बना तो धान बिक्री से रोका गया। सांसद ने यह भी आरोप लगाया है कि जब से तहसील में पूनम भास्कर की पोस्टिंग हुई है तब से आम जनमानस के कार्य बगैर एसडीएम के तथाकथित एंजेटो से मिलने से पहले नही होते है छोटे छोटे कार्य भी बगैर सुविधा शुल्क या फिर जिलाधिकारी के बगैर आदेश नही होते है।

क्रय केन्द्र में आवंटन की भी जांच की मांग
संासद ने धान खरीद केन्द्र आवंटन में पीसीएफ, पीसीयू व आरएफसी विभाग के अधिकारियों द्वारा की गई धांधली की जांच के लिए मुख्य सचिव को पत्र लिखा है। बता दे कि धान क्रय केन्द्र आवंटन में पीसीएफ व पीसीयू के जिला प्रबधंकों द्वारा जमकर धांधली की गई है। गांजरी इलाके जहंा पर प्रत्यके वर्ष ज्यादातर फसलें बाढ़ में बर्बाद हो जाती है वहंा सबसे ज्यादा क्रय केन्द्र बनाए गए है। ब्लाक लहरपुर, सकरन, बेहटा, रेउसा में सबसे ज्यादा केन्द्र बनाए जाने की शिकायत की है। यही नही सांसद धौरहरा की शिकायत पर जिलाधिकारी द्वारा बीते दो नवम्बर को क्रय केन्द्रो की जांच में महोली के नरहरा केन्द्र पर बगैर माप तौल यंत्रों के सैकड़ो कुंतल धान खरीद कर ली गई थी और धान मिलो को आपूर्ति भी नही किया गया था मामले में केन्द्र प्रभारी व सचिव के विरुद्ध कार्यवाही भी की गई थी।

धान खरीद व क्रय केन्द्रो के आवंटन में फर्जीवाड़ा की शिकायत किसानों द्वारा मिली थी साथ ही मीडिया के माध्यम से भी जानकारी मिली थी कि एसडीएम महोली धान की फसल सत्यापन में धांधली कर रही है साथ ही पीसीएफ व पीसीयू संस्था द्वारा गड़बड़ी की गइ है जिसकी शिकायत शासन में की गई है, केन्द्र व प्रदेश सरकार जीरो टॉरलेंस पर काम कर रही है ऐसे में किसानों के हक पर डाका नही डाला जाएगा- रेखा अरुण वर्मा सांसद धौरहरा/ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजपा

एसडीएम न्यायिक करेगें जांच
महोली एसडीएम पर लगे आरोपो की जांच एसडीएम न्यायिक हरीशंकर शुक्ला को नामित किया गया है- अनुज सिंह जिलाधिकारी सीतापुर

Related Articles

Back to top button
Close