उत्तर प्रदेशलखनऊ

फर्रुखाबाद: राजकीय संप्रेषण गृह में रिटायरमेंट के बाद भी ड्यूटी चालू

समग्र चेतना ब्यूरो
फर्रुखाबाद। महिला कल्याण विभाग हमेशा सुर्खियों में रहता है। चाहे वह बाल कल्याण समिति और किशोर न्याय बोर्ड में हुई मनमानी हो या फिर बच्चों का उत्पीड़न। समय समय पर सोशल मीडिया पर प्रदेश के अलग अलग जिलों से वीडियोज वायरल होते रहते हैं। ताजा मामला फर्रुखाबाद जिले के राजकीय संप्रेषण गृह का है। यहा सेवानिवृत्त हो चुके एक सुपरवाइजर अब भी कार्य कर रहे हैं।

कहने को तो फर्रुखाबाद राज्य संप्रेषण गृह का चार्ज केयरटेकर को दिया गया है, लेकिन रिटायर होने के बाद भी कमलेश कुमार (सुपरवाइजर) ही पूरा कार्यभार देख रहे हैं। सूत्रों की माने तो कमलेश कुमार जनवरी 2022 में रिटायर हो चुके हैं। लेकिन कार्यालय से उनका मोह इतना ज्यादा है कि वह सेवानिवृत्त होने के बाद भी घर जाने को तैयार नहीं हैं। जानकारी के मुताबिक जनवरी 2022 में रिटायर होने वाले कमलेश कुमार मूल रूप से फर्रुखाबाद से 150 किमी दूर कानपूर के रहने वाले हैं।

इस संबंध में फर्रुखाबाद के डीपीओ से बात करने की कई बार कोशिश की गई। उनका फोन नहीं उठा। बड़ा सवाल यह है कि आखिर रिटायरमेंट के बाद भी कार्यालय में कमलेश जी कौन सी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उम्मदी है इस मामले में जांच के बाद जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी।

Related Articles

Back to top button
Close