श्रीरामचरित मानस के निर्माण संबंधी बैठक का हुआ आयोजन

श्रीरामचरित मानस के निर्माण संबंधी बैठक का हुआ आयोजन
सीतापुर। आजाद हिन्द भगत संगठन जिला कार्यालय पर मां वैष्णो ग्रुप, बिहारी जी बड़ा मंदिर खैराबाद एवं आजाद हिन्द भगत संगठन के कार्यकर्ताओं के मध्य विश्व की सबसे वृहद हस्तलिखित श्रीरामचरितमानस के निर्माण संबंधी बैठक सम्पन्न हुई। जिसमे माँ वैष्णो ग्रुप के मोनू शुक्ला ने यह जानकारी दी कि नैमिषारण्य की पावन धरती पर विश्व की सबसे बड़ी श्रीरामचरितमानस का निर्माण कराया जाएगा।
उससे पहले पूरे जनपद में 12 मार्च को यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा के माध्यम से जनपद के मंदिरों में पूजन किया जाएगा और यात्रा का समापन बिहारी जी बड़ा मंदिर खैराबाद में होगा। हस्तलिखित श्रीरामचरितमानस का निर्माण अपने आप में एक बहुत ही अलौकिक एवं अद्भुत रचना है। आजाद हिन्द भगत संगठन जैसे ऐतिहासिक श्रीराम रथ यात्रा निकालता है वैसे ही इस यात्रा की पूर्ण ज़िम्मेदारी संगठन के कार्यकर्ताओं पर है।
इस बैठक में आजाद हिन्द भगत संगठन के संस्थापक अभिमन्यु हिन्दू, जिलाध्यक्ष वैभव हिन्दू, जिला उपाध्यक्ष स्वप्निल हिन्दू, सुजीत हिन्दू, पीयूष हिन्दू, अग्निवेश हिन्दू, नवीन हिन्दू, शिवम हिन्दू, हर्षित हिन्दू, मोनू हिन्दू, आकाश हिन्दू, मां वैष्णो ग्रुप से अम्बुज शुक्ला, धीरेंद्र मिश्रा, पुनीत सिंह, बिहारी जी मंदिर के महंत कृष्णाचार्य जी एवं आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




