उत्तर प्रदेशपंजाबब्रेकिंग न्यूज़राज्यलखनऊसमग्र समाचार
चंद्रयान-3 की लैंडिंग से पहले उत्साहित हुए सैकड़ों स्कूली बच्चे

समग्र चेतना
लखनऊ। बंथरा स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में छात्र-छात्राएं चंद्रयान-3 के उतरने की प्रक्रिया सीधा प्रसारण किया। चन्द्रयान-3 की सुरक्षित लैडिंग की खबर मिलते ही बच्चे काफी उत्साहित हो गया। इससे पहले बच्चों ने स्कूल में चंद्रयान की रंगोली बनाई, मॉडल तैयार किया और चंद्रमा के लिए दुआ मांगी। शिक्षकों ने प्रोजेक्टर लगाकर वर्कशॉप आयोजित की जहां चंद्रयान-3 के बारे में जानकारी दी गई। यदि इस मिशन की सॉफ्ट लैंडिंग सफल रही तो भारत दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करने वाला पहला देश बन गया।
सरोजनीनगर विकासखंड क्षेत्र के कई परिषदीय विद्यालयों के साथ ही कान्वेंट स्कूलों के बच्चों में चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर लैंडिंग से पहले खुशी का माहौल है। मंगलवार को यहां पूरा दिन चंद्रयान-डे मनाया गया। यहां बच्चों ने चंद्रयान की डिजाइन में रंगोली बनाई। शिक्षकों ने हर क्लास में प्रोजेक्टर लगाकर स्पेस, रॉकेट और चंद्रमा पर कैसा दिखेगा चंद्रयान-3 इस बारे विस्तार से बताया। इस मौके पर शिक्षको ने बच्चों को बताया कि स्कूल के बच्चों ने मॉडल बनाए, रोवर कैसे स्पेस में काम करता है, इसकी जानकारी शिक्षकों द्वारा बच्चों को दी गई। स्कूल के शिक्षिको ने बताया कि यह हम सबके बहुत खुशी की बात है कि चंद्रयान-3 चंद्रमा पर उतर चुका है। बच्चों को चंद्रयान-3 की जानकारी देने के साथ यह भी बताया कि भारत दुनियां का पहला ऐसा देश बन गया है, जिसका चंद्रमा के साउथ कोर में लैंडर लैंड कर लिया है।