आजमगढ़ जिले की अंजू देवी को राजधानी दिल्ली में हस्तशिल्प राज्य पुरस्कार

: आजमगढ़ जिले की निजामाबाद तहसील की रहने वाले अंजू देवी को राजधानी दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने हस्तशिल्प राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया है। अंजू देवी को यह सम्मान टेराकोटा मटका बिंदरी के निर्माण के लिए यह सम्मान दिया गया। निजामाबाद तहसील के रहने वाले अंगद प्रजापति की पत्नी अंजू प्रजापति को 30 हजार रुपये का चेक और अंगवस्त्रम प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया है। अंजू देवी ने बताया कि हमने निजामाबाद की मिट्टी का मटका बनाया था।
इसी के लिए हमारा चयन हुआ है। निश्चित रूप से जिस तरह से निजामाबाद की ब्लैक पॉटरी से जुड़ी अंजू देवी को सम्मानित किया गया है इससे ब्लैक पॉटरी से जुड़े हुए अन्य कारीगरों को इससे प्रेरणा मिलेगी। इस सम्मान ने जिले का गौरव बढ़ाने का काम किया है।प्रदेश सरकार की वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट की नीति के अनुसार आजमगढ़ जिले के निजामाबाद की ब्लैक पॉटरी पूरी दुनिया में मशहूर है। यहां पर ब्लैक पॉटरी से बनने वाले उत्पादों की मांग पूरी दुनिया में रहती है। इससे पहले देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जापान के प्रधानमंत्री को निजामाबाद से बने उत्पादों को भेंट किया था।




