उत्तर प्रदेशलखनऊ

जनपद को फूलों से आच्छादित कर रहा कृषि विज्ञान केंद्र कटिया

केंद्र परिसर में गेंदा की पूसा नारंगी प्रजाति के एक लाख पौधों का किया गया वितरण
कृषि वैज्ञानिको ने कहा फूलों की खेती कृषिकों मे लाएगी समृद्धि
मानपुर/सीतापुर। वैज्ञानिक और औद्यौगिक अनुसंधान परिषद राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान लखनऊ व कृषि विज्ञान केंद्र कटिया सीतापुर के संयुक्त तत्वावधान में फूलों की खेती पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। फ्लोरीकल्चर मिशन योजना अंतर्गत जनपद के 36 किसानों को केंद्र परिसर में गेंदा की पूसा नारंगी प्रजाति के एक लाख पौधों का वितरण किया गया। साथ ही साथ गेंदे की सस्य क्रियाओं व बाजार व्यवस्था से जुड़ी हुई गति विधियों पर विस्तार से वार्ता की गई।

इस दौरान राष्ट्रीय वानस्पतिक अनुसंधान संस्थान लखनऊ के वैज्ञानिक डा. दयाशंकर सिंह ने बताया कि मिशन योजना अंतर्गत निकट भविष्य में फूलों की बाजार व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए मंडियों की स्थापना व फूलों से तेल निकालने हेतु डिस्टलरी की स्थापना हेतु परियोजना प्रस्ताव सरकारी स्तर पर प्रस्तावित है। जिससे योजना से जुड़े हुए किसानों अथवा अन्य कृषक जो फूलों की खेती कर रहे हैं उनके लिए काफी सुविधा जनक स्थिति बन जाएगी। राष्ट्रीय वानस्पतिक अनुसंधान संस्थान के अन्य वैज्ञानिक डीके. पुरुषोत्तम ने बताया कि वाराणसी से नोएडा होते हुए दिल्ली तक पुष्प कारीडोर बन रहा है। जिससे पुष्प उत्पादन को गति प्रदान करेगा। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र के सभी कार्मिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
Close