उत्तर प्रदेशलखनऊसमग्र समाचार

सरोजनीनगर रेंज में तेंदुआ जैसा वन्य जीव देखे जाने से ग्रामीणों में भय का माहौल

सरोजनीनगर रेंज में तेंदुआ जैसा वन्य जीव देखे जाने से ग्रामीणों में भय का माहौल

वन विभाग सुरक्षित रेस्क्यू किया वन्य जीव, कहा तेंदुआ नही

फिशिंग कैट, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

समग्र चेतना
लखनऊ। अवध वन प्रभाग के सरोजनी नगर रेंज के अंतर्गत लीला खेड़ा दादूपूर में तेंदुआ जैसा वन्य जीव देखे जाने की सूचना से ग्रामीणों में भय का माहौल है।

सरोजनी नगर रेंज के अंतर्गत लीला खेड़ा दादूपूर में तेंदुआ जैसा वन्य जीव देखे जाने की सूचना प्राप्त हुई है यह जानकारी प्रभागीय वन अधिकारी डॉ रवि कुमार सिंह ने गुरुवार को दी। जिस के क्रम में डीएफओ लखनऊ डॉ रवि कुमार सिंह द्वारा तत्काल क्षेत्रीय वन अधिकारी, सरोजनी नगर रेंज को मौके पर पहुंचकर वन्य जीव को सुरक्षित रेस्क्यू करने हेतु निर्देशित किया गया है।

क्षेत्रीय वन अधिकारी सरोजनी नगर, शौकत उल्ला खान अपनी टीम के साथ तेंदुए जैसे वन्यजीव देखें जाने वाले स्थल पर पहुंचे जहां पर उनके द्वारा फिशिंग कट होने की पुष्टि की गई। मौके स्थल पर आम जनमानस की भीड़ वह शोर होने के कारण फिशिंग कैट एक पेड़ पर चढ़ गया जिस के क्रम में क्षेत्रीय वन अधिकारी सरोजनी नगर रेंज वह उनकी टीम द्वारा मौके स्थल पर भीड़ को नियंत्रित व शांत कराते हुए स्नेयर ऑल की मदद से फिशिंग कैट वन्य जीव को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया।

फिशिंग कैट नर है जो पूर्ण रूप से व्यस्क है। उल्लेखनीय है की फिटिंग कट तेंदुए जैसा दिखने वाला वन्य जीव है किंतु यह आकार में तेंदुए से छोटा होता है रेस्क्यू किया गया फिशिंग कैट वन्य जीव की ऊंचाई लगभग दो ढाई फीट वह लंबाई लगभग 3 से 4 फीट तथा वजन लगभग 18 से 20 किलो के मध्य बताया गया। यह फिशिंग कैट जंगलों झीलों एवं नदियों के किनारे पाए जाते हैं यह घरेलू बिल्ली के आकार का लगभग 2 गुना है और मध्य से छोटे पैरों के साथ गठीला व माशल है। अंतरराष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ द्वारा वर्ष 2016 से इसे रेड लिस्ट के रूप में सूचीबद्ध किया गया है।

सुरक्षित रेस्क्यू किए गए नल फिटिंग कैट क्षेत्रीय वन अधिकारी सरोजनी नगर एवं उनकी टीम द्वारा कुरौनी वन क्षेत्र में अवमुक्त कर दिया गया।

Related Articles

Back to top button
Close